सरायपाली में हाथियों का आतंक... अपनी जान बचाने घरों में बंद रहने पर मजबूर हुए लोग, देखें VIDEO
सरायपाली में हाथियों का आतंक... अपनी जान बचाने घरों में बंद रहने पर मजबूर हुए लोग, देखें VIDEO

टीआरपी न्यूज। सरायपाली में इन दिनों हाथी ने आतंक मचा रखा है। शहर में जंगली हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया है। वीडियो के अनुसार हाथियों की संख्या 2 बताई जा रही है। वहीं नगर में हाथी की सुचना पाये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। साथी ही लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

सरायपाली में हाथियों का आतंक, देखें VIDEO

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा के चलते सड़क पर पुलिस की गाड़ी सड़कों पर है, ग्रुप के माध्यम से एक ऐसा वीडियो भी प्राप्त हुआ है। हाथी सड़क पर दौड़ रहा है। जिससे की लोग जान बचाते नजर आ रहे है व दहशत में हैं। हाथी दो लोगों पर हमला भी करता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली और आस-पास के क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है।

See also  Breaking: प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट का स्टे, 20 जनवरी को दोबारा होगी सुनवाई

आपको बता दें कि महासमुंद जिला हाथी प्रभावित क्षेत्र रहा है। आये दिन जिले के सिरपुर क्षेत्र में हाथी देखे जाते है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…