रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में महिला नक्सली के रुप में आत्मसमर्पण प्रचारित कर फिर उसके खुदकुशी के मामले पर विपक्ष ने शून्यकाल में जमकर हंगामा किया।

विपक्ष ने इस पर स्थगन पेश किया, हंगामा बढ़ते देख आसंदी ने सदन कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

गौरतलब है की दंतेवाड़ा में बीते 19 फरवरी को महिला पांडे कवासी ने 5 अन्य साथियों के साथ पूर्व नक्सली बताते हुए आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद यह महिला पुलिस लाईन ट्रांज़िट बैरक में ख़ुदकुशी कर लिया था।

इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा “बस्तर की हालत गंभीर है,नक्सली कम मर रहे हैं, सुरक्षाबलों की हत्या ज्यादा हो रही है, आत्मसमर्पण के नाम पर गंभीर कृत्य हो रहा है.. वहीं कोई कार्यवाही में निर्दोष ग्रामीण प्रताड़ित हो रहे हैं, पांडे कवासी की ख़ुदकुशी नहीं है,यह हत्या है”।

See also  बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर हुई विपक्षी दलों की बैठक

इस के साथ ही हंगामा बढ़ गया, विपक्ष ने इस पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर उसे ग्राह्य करने की माँग रखी। लेकिन हंगामा बढ़ते देख आसंदी ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…