आज से शुरू हुई अतिशेष धान की ऑनलाइन नीलामी, इन जिलों से हुई शुरूआत
आज से शुरू हुई अतिशेष धान की ऑनलाइन नीलामी, इन जिलों से हुई शुरूआत

रायपुर। आज से प्रदेश में अतिशेष धान की ऑनलाइन तरीके से नीलामी शुरू हो गई है। पहले सप्ताह में धमतरी, बिलासपुर, गौरेल्ला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, गरियाबंद और महासमुंद के जिलों से नीलामी की शुरुआत की गई है।

144 समितियों से 3 लाख 89 हजार मीट्रिक टन धान की नीलामी की जाएगी। बता दें कि यह नीलामी शनिवार और रविवार बंद रहेगी। बाकी दिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अतिशेष धान की नीलामी की जाएगी।

नीलामी की विस्तृत समय सारणी किस्मवार बारदानों की संख्या व वैरायटीवार धान की मात्रा संबंधी जानकारी मार्कफेड द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  Chhattisgarh Assembly Election 2023: पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही बस का स्टेयरिंग फेल, बड़ा हादसा टला, रायपुर जिले में 730 वाहनों का अधिग्रहण