ओरियो ने पारले के खिलाफ HC में कराया मामला दर्ज, बिस्कुट के डिजाइन को लेकर जताया विरोध
image source : google

टीआरपी डेस्क। हाल ही में ओरियो बिस्कुट ने पारले बिस्कुट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया है। ओरियो का दावा है कि पारले के फैबियो बिस्कुट की डिजाइन बिलकुल ओरियो जैसी है। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई करने का फैसला किया है।

बता दें, अमेरिका की मोंडलीज इंटरनेशनल की यूनिट इंटरकांटिनेंटल ग्रेट ब्रांड्स ने ट्रेडमार्क के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। 9 फरवरी को इस मामले में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने ओरियो के वकील की जल्दी सुनवाई की अपील को खारिज कर दिया था और अगली सुनवाई अप्रैल में ही करने की बात कही।

भारत में ओरियो को 10 साल पहले किया गया लांच

मोंडलीज ने भारत में ओरियो को करीबन 10 साल पहले लांच किया था। जबकि पारले ने पिछले साल जनवरी में फैबियो प्रोडक्ट को लांच किया। जहां ओरियो अब तक इस ब्रांड के तमाम वेरिएंट को लांच कर चूका है। जिसमें चोको क्रीम, ओरियो वैनिला आरेंज, क्रीम और स्ट्राबेरी भी शामिल है।

See also  Arvind Kejriwal Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की जीत भी और झटका भी… AAP नेताओं पर अवमानना कार्रवाई, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कही ये बात

वहीं पारले जी देश में एकदम सस्ते और ग्लूकोज बिस्कुट के लिए जाना जाता है। गांव में इसकी बहुत बड़ी हिस्सेदारी है। फिलहाल पिछले 10-15 सालों से शहरों में भी इसे प्रीमियम बिस्कुट से टक्कर मिल रही है। खासकर ब्रिटानिया, मोंडलीज, आईटीसी जैसी कंपनियों ने शहरी इलाकों में प्रीमियम बिस्कुट पर फोकस किया है। यही कारण है कि पारले ने भी इस प्रीमियम में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस तरह के महंगे बिस्कुट के सेगमेंट में कदम रखा है।

हर महीने में 1 अरब से ज्यादा पैकेट बिस्कुट का उत्पादन

1928 में ‘हाउस ऑफ पारले’ की शुरुआत की गई थी। मालिक मोहन दयाल चौहान ने 18 साल की उम्र में गारमेंट बिजनेस के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और आगे उन्होंने कई बिजनेस को नया स्वरूप प्रदान किया। आज देश में पारले-जी के पास 130 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं और लगभग 50 लाख रिटेल स्टोर्स हैं। हर महीने पारले-जी 1 अरब से ज्यादा पैकेट बिस्कुट का उत्पादन करती है।

See also  ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में भाजपा ने तीसरा कैंडिडेट उतार बढ़ाया सस्पेंस, भड़की शिवसेना, क्या है महाराष्ट्र में राज्यसभा सीट का समीकरण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…