छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन पांडेय का निधन, राज्यपाल ने ट्वीट कर जताया दुख
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन पांडेय का निधन, राज्यपाल ने ट्वीट कर जताया दुख

रायपुर। आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन पांडेय का निधन हो गया है। उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दुःख जताया है।

राज्यपाल ने ट्वीट पर लिखा – छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन पांडेय जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। पांडे ने अपना सम्पूर्ण जीवन साहित्य के प्रति समर्पित कर दिया ।उनकी रचनाओं, व्यंग्य, उपन्यास से हम हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे।

अन्य ट्वीट कर अनुसुईया उइके ने लिखा ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवारजनो को संबल प्रदान करे ऐसी प्रार्थना करती हूँ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  TI Suspended : वाहन चेकिंग में तीजा करने जा रही महिलाओं को परेशान करने की शिकायत पर SSP ने दिखाई सख्ती