Google ने महिलाओं के सम्मान में खास Video Doodle बनाकर दिया ये संदेश
Google ने महिलाओं के सम्मान में खास Video Doodle बनाकर दिया ये संदेश

इंटरनेशनल डेस्क। International Women’s Day : गूगल हर खास मौके पर स्पेशल डूडल बनाता है। इसी कड़ी में सर्च इंजन गूगल ने आज सोमवार आठ मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भी गूगल ने महिलाओं को खास अंदाज में सम्मान दिया है और महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए अपना एक डूडल बनाकर समर्पित किया है। 

ये है गूगल के वीडियो डूडल में खास

गूगल द्वारा बनाए गए इस खास एनिमेटेड वीडियो में यह बताने की कोशिश की गई है, महिलाएं हर जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभा रही हैं और हर क्षेत्र में अपना स्थान बना रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं अलग अलग क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।

हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं महिलाएं

इस एनिमेटेड वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसमें महिला को एक इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, पायलट, डॉक्टर, बिजनेसवुमन, एस्ट्रोनॉट समेत कई जिम्मेदारियां निभाते हुए दिखाया गया है। इसमें महिलाओं को समाज का नेतृत्व करते हुए प्रतीत किया है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की कई भूमिकाओं का प्रदर्शन करता ये गूगल का खास डूडल समाज को महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य संदेश दे रहा है।

See also  कोरोना वायरस से मुक्त होने वाला पहला राज्य बना अरुणाचल प्रदेश, 72,530 मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर

इस वजह से मनाया जाता है महिला दिवस

बता दें भारत समेत दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है। इस दिन महिलाओं को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…