भूपेश बघेल
CM भूपेश बघेल ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। वहीँ, इससे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी बठेना गांव का दौरा कर चुके हैं.

सड़क से लेकर सदन तक हंगामा

पुलिस के मुताबिक, बठेना गांव में 6 मार्च को पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. जबकि परिवार के अन्य 3 लोगों की जली हुई लाश मिली थी. बठेना में इस घटना के बाद पूरे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था. इस मामले में विपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया था. इसके बाद अब सीएम भूपेश बठेना गांव पहुंचे हैं.

See also  Israel-Lebanon War Update: ईरान से सुलह, लेकिन लेबनान में कोहराम: इजराइल का हाफ सीजफायर प्लान; टायर शहर को खाली करने का अल्टीमेटम

मामले की जांच जारी

ज्ञात हो कि बठेना गांव निवासी रामबृज गायकवाड़ पिता रंगु राम (55 वर्ष) व उनके पुत्र संजू गायकवाड़ एक ही रस्सी में झूलते मिले थे. वहीँ, पैरावट में तीन महिलाओं की लाश अधजली मिली थी. पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित थाना स्टॉफ मामले की जांच कर रहे हैं.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…