भारत-इंग्लैंड के बीच पहला T-20 आज, जानें कब और कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट
image source : google

टीआरपी डेस्क। टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। भारत-इंग्लैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से होगा। यह सभी मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जायेंगे।

आपको बता दें, टीम इंडिया दूसरी बार कोई 5 मैचों की T-20 सीरीज खेलेगी। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की T-20 सीरीज खेली थी। इंग्लैंड की कमान इयॉन मोर्गन के हाथों में होगी वहीं टीम इंडिया की अगुआई विराट करेंगे।

हालांकि T-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम टॉप पर हैं। ऐसे में टीम इंडिया को उसे हराने के लिए बेहतर टीम के चुनाव के साथ ही काफी मेहनत भी करनी होगी। टेस्ट सीरीज में मेहमान इंग्लैंड को पटखनी देने के बाद विराट कोहली ऐंड कंपनी के हौसलें बुलंद हैं। एक तरफ जहां इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में मिली 3-1 से हार का बदला लेने के लिए उतरेगी तो वहीं टीम इंडिया जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।

See also  T20 World Cup : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

कब खेला जाएगा T-20 इंटरनैशनल मैच ?


भारत-इंग्लैंड की टीमें सीरीज के पहले T-20 मैच में 12 मार्च यानी शुक्रवार को आमने सामने होंगी।

कहां खेला जाएगा सीरीज का पहला T-20 ?


भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला T-20 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-इंग्लैंड के बीच पहले T-20 में टॉस कितने बजे होगा?


दोनों टीमों, भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पहले T-20 में टॉस शाम 6: 30 बजे होगा।

सीरीज का पहला T-20 कितने बजे खेला जाएगा?


भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला T-20 भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।

पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट और Live अपडेट्स कहां देख सकते हैं?

भारत-इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज के पहले T-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क जबकि लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड nbt.in पर देख सकते हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।

See also  टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को लेकर इस प्लेयर ने दिया बड़ा बयान, जाने क्या कहा

इंग्लैंड: इयॉन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…