राज्य और केंद्र शासित सरकारों को अहम निर्देश, 2 महीने बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
image source : google

टीआरपी डेस्क। सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्य और केंद्र शासित सरकारों को अहम निर्देश भेजा गया। जिसके अनुसार अब कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

केंद्र के निर्देशानुसार, कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज़ के बीच अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का अंतर होना चाहिए। फिलहाल मौजूदा वक्त में पहली और दूसरी डोज़ के बीच का अंतर 28 दिन का है। जिसे बढ़ाकर लगभग दो महीने कर दिया गया है।

बता दें, केंद्र द्वारा जानकारी दी गई है कि NTAGI और वैक्सीनेशन एक्सपर्ट ग्रुप की ताजा रिसर्च के बाद यह फैसला लिया जा रहा है। जिसका अमल राज्य सरकारों को करना चाहिए। वहीं यह दावा किया गया है कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज़ 6 से 8 हफ्ते के बीच में दी जाती है, तो यह अधिक लाभदायक होगी।

See also  CG School Reopening : 16 महीने बाद खुलेंगे स्कूल, राज्य शासन ने जारी की गाइडलाइन

कोविशील्ड वैक्सीन को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया जा रहा है। भारत में अभी सबसे अधिक उपयोग इसी वैक्सीन का हो रहा है। अभी तक देश में फिलहाल साढ़े चार करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के डोज़ दिए जा चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की 3.55 करोड़ पहली डोज़ दी गई हैं जबकि करीब 75 लाख दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। गौरतलब है कि वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बाद सेंटर से ही डोज की तारीख दी जाती है। पहली डोज मिलने के बाद उसी वक्त दूसरी डोज़ का वक्त भी तय कर लिया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…