कोरोना का बढ़ता कहरः मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों पर अभी फैसला नहीं, IMA ने कहा- बंद न करें सरकार
कोरोना का बढ़ता कहरः मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों पर अभी फैसला नहीं, IMA ने कहा- बंद न करें सरकार

रायपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल, कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है। मगर अभी मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने के संबंध में फैसला नहीं लिया है। इस बीच इंडियन मेडिकल एजुकेशन (IMA) की छत्तीसगढ़ इकाई ने सरकार को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेजों को बंद नहीं करने का आग्रह किया है।

लॉकडाउन के बाद छत्तीसगढ़ में सरकार ने 6 दिसम्बर 2020 को मेडिकल कॉलेजों में कक्षाओं के संचालन का आदेश जारी किया। मेडिकल कॉलेजों में 14 दिसम्बर से कक्षाएं शुरू हो गईं। अब जब दूसरी लहर आई है तो स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को फिर से कॉलेज बंद होने और उनकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

IMA की छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. महेश सिन्हा, IMA रायपुर के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल और छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें मेडिकल कॉलेजों को बंद नहीं करने का आग्रह किया गया है। इसमें उन्होंने कहा है, देश भर में सभी मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कमिशन की तय गाइडलाइन के मुताबिक काम करते हैं। जब तक नेशनल मेडिकल कमिशन की कॉलेजों के संचालन और परीक्षा संबंधी कोई निर्देश नहीं आते मेडिकल कॉलेजाें को बंद नहीं किया जाना चाहिये।

See also  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने लखनऊ में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए कराई खाने पीने की व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री बोले- मेडिकल कॉलेज है सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, मेडिकल कॉलेजों के बहुत से पीजी विद्यार्थी कोरोना के इलाज लगे हुये हैं। उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनमें से अधिकतर को कोरोना का टीका भी लग चुका होगा। दूसरे विद्यार्थियों से भी कोविड प्रतिबंधों का पालन कराया जा रहा है। ऐसे में परिसर सुरक्षित हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 1910 नए संक्रमित सामने आये। रायपुर में 507 पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी के 9 लोगों समेत प्रदेश में 20 मौतें हुई हैं। इस बीच प्रदेश में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो चुकी है, जबकि एक मार्च को केवल 2200 एक्टिव मरीज थे। केवल 23 दिनों में मरीजों की संख्या 8247 बढ़ गई है। नए केस के साथ रायपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या भी अब 60 हजार के पार पहुंच गई है।

See also  CG Politics: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रायपुर पहुंचे, महादेव ऐप पर कांग्रेस पर हमला, बोले- भ्रष्ट कांग्रेसियों की धुलाई के लिए छत्तीसगढ़ तैयार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…