उत्तराखंड पूर्व CM हरीश रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, गंभीर हालत में दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
Image source : google

टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद हरीश रावत को एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्‍ली लाया जा रहा है। जहां उन्हें AIIMS में भर्ती कराया जाएगा। बता दें, बुधवार को हरीश रावत और उनके परिवार के 4 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिये दी।

हरीश रावत ने जानकारी देते हुए लिखा- ’अन्तोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ, मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वह कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक है।’

See also  Mission 2023: 30 सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे पीएम मोदी, 4 दिन में दो बार छत्‍तीसगढ़ का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

वहीं CM तीरथ सिंह रावत ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार मिला। ‘मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’ हालांकि इससे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत भी सोमवार कोरोना संक्रमित पाए गए थे। CM ने खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री, आपदा से बचकर छत्तीसगढ़ पहुंचे परीजन... तो छलक उठे आंसू