India vs England 2nd ODI: भारत-इंग्लैंड के बीच आज दूसरा मुकाबला, श्रेयस अय्यर हुए सीरीज से बाहर
image source ; google

टीआरपी डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शुक्रवार 26 मार्च को दोपहर 01:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल आज खेले जाने वाले दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि पहला मैच भारतीय टीम जीत चुकी है। अब इस मुकाबले को भी जीतकर इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की नजरें भी इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहने पर रहेगी।

श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे सूर्यकुमार यादव

बता दें, दूसरे वनडे में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। अय्यर को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे पर चोट लगी थी। इसलिए वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ले सकते हैं।

See also  टेस्ट से पहले भारतीय टीम को झटका, के. एल. राहुल प्लेयिंग इलेवन से बाहर

सैम बिलिंग्स भी नहीं होंगे टीम का हिस्सा

वहीं सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को दो बड़े झटके लगे। चोट के कारण नियमित कप्तान इयोन मोर्गन भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा सैम बिलिंग्स भी चोट की वजह से दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। अब इयोन मोर्गन की जगह इस मैच में डेविड मलान को मौका मिलने की संभावना है।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, लियाम लिविंग्स्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, रीस टोप्ले और मार्क वुड।

See also  IND vs WI : ईडन गार्डेन्स में आज करो या मरो की जंग, विजेता टीम को सेमीफाइनल में मिलेगी जगह, जानें हेड टू हेड आंकड़ें में किसका पलड़ा भारी…?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…