नई दिल्ली। सरकार ने जो कल छोटी बचतों पर ब्याज दरें घटाई थी उसे आज वापस ले लिया है। अब सभी छोटी बचतों पर पुरानी यानी 2020-21 की दरें लागू होंगी। बता दें बुधवार को सरकार ने छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती करके आम लोगों को बड़ा झटका दिया था। सरकार ने बचत खातों, पीपीएफ, टर्म डिपॉजिट, आरडी से लेकर बुजुर्गों के लिए बचत योजनाओं तक पर ब्याज दरों में कटौती कर दी थी।

कहा गया था कि नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी और 30 जून 2021 तक प्रभावी रहेंगी। हालांकि, आज सरकार ने इस फैसले को बदल दिया है। इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विट कर बताया कि 2020-21 की बीती तिमाही में जो दरें थी, वहीं दरें अब लागू होंगी। जो ऑर्डर कल पास किये गये थे, उन्हें बदल दिया गया है।

कल घटा दी थी ब्याज दरें

बचत खातों में जमा राशि पर वार्षिक ब्याज को 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया था। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर अब तक 7.1 फीसदी वार्षिक ब्याज को घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया था। एक साल के लिए जमा राशि पर तिमाही ब्याज दर को 5.5 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी किया गया था। बुजुर्गों को बचत योजनाओं पर अब 7.4 फीसदी की जगह केवल 6.5 फीसदी तिमाही ब्याज देने की घोषणा की गई थी।

See also  Baba Siddique Shot Dead: कूरियर से डिलीवर हुई पिस्तौल, एडवांस में पेमेंट, बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने बनाया था मास्टर प्लान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…