नक्सली
छत्तीसगढ़ के सुकमा में तीन नक्सली गिरफ्तार, आईईडी व स्पाइक लगाने की वारदात में थे शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों को पकड़ने में सुरक्षाबलों ने सफलता पाई है. यहां आईईडी व स्पाइक लगाने में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि ये तीनों नक्सली आइईडी लगाने की वारदात में शामिल थे.

जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र के मल्लेवागु नाले के पास नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सीधे उन्‍हें जेल भेज दिया गया.

कई सालों से कर रहे थे संगठन के लिए काम

पुलिस ने बताया कि तीनों नक्सली पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रहे थे। इनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। जिला बल व डीआरजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करके तीनों नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर चिंतलनार थाने से डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी वल्लेवागु के लिए रवाना हुई।

घेराबंदी कर दबोचा

पुल के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में कुंजाम कोसा, नपो भीमा, मड़कम बुधरा के रूप में पहचान की गई। साथ ही पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने कई आईईडी लगाने व स्पाइक लगाने में शामिल होने की बात स्वीकार की।

See also  TRP Sunday Limelight : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोजाना लगती हैं 'खुशियों की पाठशाला', ‘हैप्पीनेस’ मॉडल बना चर्चा का विषय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…