अमित शाह
अमित शाह

टीआरपी डेस्क। बीजापुर में हुए बड़े नक्सली हमले ने छत्तीसगढ़ के लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है। हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने ट्वीट कर संवेदनाएं दी हैं। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री ने तत्काल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन कर हमले को लेकर चर्चा की। नक्सली घटना को लेकर अमित शाह ने अपना चुनावी दौरा स्थगित कर दिया और तत्काल दिल्ली लौट आये।

अमित शाह दिल्ली में नक्सली घटना को लेकर सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक लेने वाले हैं।

इधर जानकारी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज शाम असम से रायपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर पहले ही स्पष्ट कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी, नक्सली अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री असम से लौटने के बाद नक्सली हमले को लेकर पुलिस अफसरों की बड़ी बैठक ले सकते हैं।

See also  CG Berojgari Bhatta Bhupesh Baghel: सीएम भूपेश युवाओं को आज देंगे सौगात, बेरोजगारी भत्‍ते की पहली किस्‍त करेंगे जारी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…