शाम 4 बजे से शुरू होगा 18+ का रजिस्ट्रेशन; प्राइवेट और राज्य सरकार के सेंटर्स की उपलब्धता पर मिलेगा अपॉइंटमेंट
शाम 4 बजे से शुरू होगा 18+ का रजिस्ट्रेशन; प्राइवेट और राज्य सरकार के सेंटर्स की उपलब्धता पर मिलेगा अपॉइंटमेंट

नई दिल्ली। देश में कोरोना के कहर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार रात तक 24 घंटों के दौरान मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,03,764 पर पहुंच गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक यह एक दिन में मिले कुल संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 16 सितंबर, 2020 को एक दिन में 97,894 नए मामले मिले थे, जो महामारी की पहली लहर का सर्वोच्च आंकड़ा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दौरान 24 घंटों में देश में 513 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही भारत अब अमेरिका के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया है जहां एक दिन में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले आए हों।

भारत में लगातार दूसरे दिन दुनिया के सर्वाधिक नए कोरोना मामले मिले हैं। अमेरिका एक दिन में 66,154 नए केस के साथ दूसरे और ब्राजील 41,218 नए मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

See also  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित

कोरोना संक्रमण दोगुना होने की रफ्तार तेज हुई

देश में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दोगुना होने का समय अब घटकर 104 दिन रह गया है, जबकि एक मार्च को यह अवधि 504 दिन आंकी गई थी। इसके साथ ही कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश के भी जुड़ने से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की श्रेणी में कुल 12 राज्य हो गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान करीब 81 फीसदी आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 57,074 नए संक्रमण आए हैं। जबकि 5818 की संख्या के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे और 4373 नए संक्रमणों के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। दैनिक संक्रमणों की यह संख्या पिछले साल एक दिन की सर्वोच्च संक्रमण संख्या (पीक) 97 हजार के बेहद करीब है तथा एक-दो दिनों में उसे पार कर सकती है।

See also  Balco Plant Accident : बालको प्लांट के पुराने राख फिल्टर का ESP ढहा, प्लांट के सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल…

12 राज्यों में नए संक्रमण ज्यादा

मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों में नए संक्रमणों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…