Google-Doodle : गूगल ने डूडल को पहनाया मास्क, लोगों को दिया महामारी से बचने का संदेश
Google-Doodle : गूगल ने डूडल को पहनाया मास्क, लोगों को दिया महामारी से बचने का संदेश

नेशनल डेस्क। गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाकर लोगो को कोई न कोई संदेश देने की कोशिश करता रहता है। इसी तरह कोरोना काल के दौरान गूगल ने नया डूडल बना कर लोगों को दुनियाभर में जारी घातक बीमारी से बचने के लिए जागरूक करने की सराहनीय की कोशिश की है। 

दरअसल, गूगल ने डूडल के जरिये लोगों को मास्क की महत्वता के साथ ही कोरोना वायरस से बचने के तरीके बताए। गूगल ने अपने डूडल के जरिये लोगों को संदेश दिया, ‘वियर ए मास्क, सेव लाइव्स’ यानी कि मास्क पहने, लोगों की जान बचाएं। संदेश में यह भी कहा गया है कि चेहरे को ढक कर रखें, अपने हाथों को धोएं और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।

इस बार के खास डूडल में गूगल के अक्षर आपस में एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। इसके अलावा डूडल में प्रत्येक अक्षर को रंगीन मास्क पहनाया गया है। गूगल डूडल ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए डिस्पोजेबल मास्क के ऊपर एक कपड़े का मास्क पहनने का सुझाव भी दिया। एनिमेटेड डूडल पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा, दहां पर कोरना के लक्षणों, रोकथाम और बुनियादी उपचारों को लेकर  निर्देश विस्तार से दिए गए हैं।

See also  हैरतअंगेज छत्तीसगढ़ में 6 दिन की बच्ची के पेट में मिला अविकसित भ्रूण, डॉक्टरों के भी उड़े होश

गूगल के कोविड-19 रिसोर्स हब में कहा गया है, ‘मास्क पहनने से वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। अकेला मास्क ही कोविड-19 से रक्षा नहीं करता है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी और हाथ की स्वच्छता भी जरूरी है। अपने स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।’

डूडल के जरिये गूगल का संदेश-

  • अपने हाथों को साबुन और पानी से साफ करें या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
  • खांसी या छींकने वाले किसी भी व्यक्ति से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • मास्क पहनें।
  • अपने आंख, नाक या मुंह को न छुएं।
  • खांसने या छींकने पर अपने नाक और मुंह को अपनी कोहनी से ढकें।
  • यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो घर पर ही रहें।
  • यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होती है, तो उपचार कराएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर मीडिया के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, उल्लंघन करने पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई