कोरोना

नई दिल्ली। covid 19 updates केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा तेज है इसलिए देश के लिए अगले चार सप्ताह बेहद नाजुक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना की लहर की तीव्रता इस बार ज्यादा है। पिछली बार के मुकाबले यह तेजी से फैल रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए पूरे देश को मेहनत करनी होगी तथा इसमें जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अगले चार सप्ताह देश के लिए बेहद नाजुक हैं। देश में एक दिन पहले ही कोरोना के दैनिक संक्रमण के मामले पिछला रिकॉर्ड पार कर चुके हैं। यह पूछने पर कि इस बार कोरोना की पीक कितनी बड़ी होगी, उन्होंने कहा कि इसका आकलन करना संभव नहीं है। ऐसा कोई आकलन नहीं किया गया है।

दुनिया में न्यूनतम संक्रमण

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रजेंटेशन देकर बताया भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर देश में 9192 कोरोना संक्रमित हैं, जो दुनिया में न्यूनतम है। इसी प्रकार प्रति 10 लाख की आबादी पर भारत में 120 मौतें हैं, यह भी दुनिया में बहुत कम है। उन्होंने कहा कि 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

See also  रेलवे अब 150 ट्रेनों को प्राइवेट ऑपरेटरों के हवाले करेगा

इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, केरल तथा चंडीगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में राज्य की मदद के लिए केंद्रीय टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के 58 फीसदी मामले और 34 फीसदी मौतें हैं जो बेहद चिंताजनक है।

एक फीसदी लोगों में दोबारा संक्रमण

एक प्रश्न के उत्तर में आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में एक फीसदी लोगों में कोरोना का दोबारा संक्रमण पाया गया है। जिन लोगों को एक बार ठीक होने के 102 दिन के बाद दोबारा संक्रमण हो रहा है, उन्हें पुन: संक्रमण का मामला माना जाता है।

हरिद्वार में कुंभ पर नजर

सरकार ने कहा कि हरिद्वार में कुंभ को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। एनसीडीसी की चार टीमें वहां का दौरा भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि वहां कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा।

See also  LIVE : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप