पंखाजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, नक्सलियों ने गढ़चिरौली के गट्टा पुलिस थाना पर राॅकेट लाॅन्चर ग्रेनेड 100 से हमला से कर दिया। हालांकि खबर आ रही है कि लाॅन्चर नहीं फटा और इससे एक बड़ी क्षति टल गई।

नहीं फटा लॉन्चर

लॉन्चर न फटने की वजह से नक्सली अपने मंसूबे में नाकाम साबित हुए। नक्सलियों की इस हरकत पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद नक्सली मौके से भाग निकले।

भाग खड़े हुए नक्सली

मिल रही जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने ग्रेनेड-100 से थाने पर हमला किया है। जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

See also  CG Budget Session: आज भू-राजस्व संहिता समेत 2 महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में होंगे पेश, इन विषयों पर होगा सवाल-जवाब