ट्रेनों में यात्रियों की कमी, 04 जोड़ी लोकल ट्रेन 31 मई तक रद्द
ट्रेनों में यात्रियों की कमी, 04 जोड़ी लोकल ट्रेन 31 मई तक रद्द

रायपुर। यात्रियों की कमी के कारण रेलवे ने 4 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें रायपुर-दुर्ग-डोंगरगढ़-बिलासपुर और छिंदवाड़ा-इतवारी के मध्य चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन शामिल है। इन गाड़ियों को 31 मई तक रद्द किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने रद्द की गई मेमू स्पेशल गाड़ियों की जानकारी दी है। 08703/08704 रायपुर-दुर्ग-रायपुर दैनिक मेमू स्पेशल। 08705/08706 रायपुर-डोंगरगढ़-बिलासपुर दैनिक मेमू स्पेशल। 08717/08708 रायपुर-दुर्ग-रायपुर दैनिक मेमू स्पेशल। 08119/08120 इतवारी-छिंदवाड़ा-इतवारी, दैनिक पैसेंजर स्पेशल।

See also  Festival Special Train: 392 ट्रेनों की लिस्ट जारी, देखिए आपके शहर में चलेंगी कितनी ट्रेनें