बेल्जियम ने रेमेडिसविर की 9000 शीशियां भारत पहुंचाई, फ्रांस और उज्बेकिस्तान ने भी भेजे मेडिकल उपकरण
बेल्जियम ने रेमेडिसविर की 9000 शीशियां भारत पहुंचाई, फ्रांस और उज्बेकिस्तान ने भी भेजे मेडिकल उपकरण

नई दिल्ली। कोरोना संकट का सामना कर रहे है भारत को अन्य देशों से भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। ताजा मदद बेल्जियम, फ्रांस और उज्बेकिस्तान से की गई है।

इस मुश्किल की इस घड़ी में बेल्जियम भी भारत की मदद के लिए सामने आया है। आज सुबह रेमेडीसविर की 9000 शीशियों की खेप बेल्जियम से भारत पहुंची है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम हमारे यूरोपीय संघ के साथी बेल्जियम से रेमेडिसविर की 9000 शीशियों का स्वागत करते हैं।

See also  BSSC CGL admit card: बिहार एसएससी ने CGL परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, जाने कैसे करें डाउनलोड