नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने इस महीने 45.50 रुपए कटौती की है। यह राहत आम लोगों को नहीं, बल्कि, छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों को दी गई है।

एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में यह कटौती केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में की गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट एक मई से लागू हो गए हैं।

बता दे कि पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपए है। जबकि इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया। इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपए हो गए। 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपए कर दिए गए। वहीं मार्च में LPG सिलेंडर की कीमत 819 रुपए कर दी गई थी।

See also  छत्तीसगढ़ में ₹250 करोड़ की सरकारी जमीनों का बदलेगा नक्शा: रायपुर समेत 5 शहरों में रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शुरू