गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 221 नग हीरा समेत दो आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 221 नग हीरा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। एक बार फिर सायबर सेल व फिंगेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने एक हीरा तस्कर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है सोमवार देर शाम तस्कर के कब्जे से 221 440 नग हीरा जब्त किया है।

गौरतलब है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हीरा बेचने के फिराक में निकले थे, तभी दोनों को पकड़ लिया गया।

आरोपी उज्ज्वल चंद्राकर व शुभाष मंडल अपने स्कूटी से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरहदी इलाका से गुजर रहे थे। मौके पर टीम ने दबिश देकर तलाशी लिया तो आरोपी के पास से बेशकीमती हीरा मिले। पुलिस ने कीमती हीरा को बरामद कर जांच की कार्यवाही में लिया है।

बता दें मामले को लेकर अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है, फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  धमतरी जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला कर चैन-मोबाइल लूटने वाला 8 वां आरोपी भी हिरासत में, 7 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी