36 साल के क्रिकेटर का कोरोना से निधन, पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर जताया शोक
image source : google

टीआरपी डेस्क। राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ी विवेक यादव का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। पूर्व लेग स्पिनर और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे विवेक केवल 36 बरस के थे। वहीं उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।

जानकारी अनुसार विवेक यादव पहले से कैंसर पीड़ित थे। वे जयपुर के एक अस्पताल में कीमोथैरेपी के लिए गए थे। इसी दौरान वह परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद विवेक यादव की हालत बिगड़ गई और इस घातक वायरस के कारण उनका निधन हो गया।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर जताया शोक

https://twitter.com/cricketaakash/status/1389944707107618825?s=20

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर विवेक यादव के निधन की सूचना दी। उन्होंने ट्वीट किया ‘राजस्थान के रणजी खिलाड़ी और करीबी मित्र विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

विवेक का क्रिकेट करियर

विवेक यादव (Vivek Yadav) ने 18 फस्ट क्लास मैच में 57 विकेट हासिल किए थे। साथ ही 2010-11 में रणजी ट्रॉफी फाइनल खेले जो उनके घरेलू क्रिकेट करियर का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला था।

See also  7 जुलाई को BMW करने जा रही है इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में धमाका, खत्म कर सकती है सभी दूसरी कंपनियों का मार्केट

उन्होंने फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 91 रन देकर चार विकेट चटकाए और राजस्थान को पहली पारी में बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यादव ने अपना आखिरी मैच 30 साल की उम्र से पहले खेला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर