असम में हिमंत बिस्वा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ... सरमा कैबिनेट के 13 मंत्री शामिल
असम में हिमंत बिस्वा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ... सरमा कैबिनेट के 13 मंत्री शामिल

टीआरपी डेस्क। असम में भाजपा की चुनावी जीत के एक हफ्ते बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली। उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी ने पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। इसमें सरमा कैबिनेट के 13 मंत्री शामिल हैं।

इससे पहले रविवार को हिमंत को सर्वसम्मति से भाजपा और NDA विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

बिस्वा पूरे नॉर्थ-ईस्ट में काफी प्रभावी माने जाते हैं। सोनोवाल सरकार में उन्होंने फाइनेंस, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, एजुकेशन और PWD जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभाला था। केंद्रीय नेतृत्व के शीर्ष नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी पर बिस्वा को असम की कमान सौंपने का दबाव था। बिस्वा 2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। माना जाता है कि उस वक्त बिस्वा के पॉलिटिकल मैनेजमेंट स्किल्स से अमित शाह काफी प्रभावित हुए थे।

See also  Kumar Vishwa's wife Resignation: कुमार विश्वास की पत्नी का इस्तीफा मंजूर, मंजू शर्मा ने विवादों के बीच लिया था फैसला, राज्यपाल ने दी मंजूरी…

बिस्वा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के संयोजक भी हैं। इस अलायंस का गठन क्षेत्रीय दलों को बीजेपी की अगुआई में लाने के लिए किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिस्वा की निगाहें भी हमेशा से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर