ब्रेकिंगः डीएसपी आदित्य हिराधर की मौत... कोरोना से थे संक्रमित
ब्रेकिंगः डीएसपी आदित्य हिराधर की मौत... कोरोना से थे संक्रमित

टीआरपी डेस्क। डीएसपी आदित्य हीराधर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। उनका इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा था। आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले वो कोरोना पॉजेटिव हुए थे। घर में उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक आदित्य हीराधर पहले EOW में पदस्थ थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही ईओडब्ल्यू से उनकी सेवा पीएचक्यू को वापस कर दी गयी थी। फिलहाल आदित्य पुलिस मुख्यालय में सीआईडी में डीएसपी थे, लॉकडाउन के दौरान वो बिलासपुर गये हुए थे।

परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आदित्य हीराधर की मां भी कोरोना पॉजेटिव हुई थी, जिसके बाद उनकी कोरोना से मौत भी हुई थी। मां की कोरोना से मौत के बाद आदित्य हीराधर और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजेटिव हो गयी। कुछ दिन पहले ही आदित्य हीराधर को गंभीर स्थिति में सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गयी।

See also  सुशासन तिहार का तीसरा चरण कल से, रायगढ़ जिले में लगेंगे 79 समाधान शिविर
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर