छत्तीसगढ़: कोरोना पॉजिटिव 4 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से फरार, जांच में जुटी पुलिस
image source: google

टीआरपी डेस्क। महासमुंद के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार से 4 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इनमें दो बालक बलौदाबाजार और 2 महासमुंद के बालक हैं। यह चारों अपचारी बालक कोरोना से संक्रमित थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद से कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं कोरोना संक्रमित बच्चों के फरार होने के से क्षेत्र में भी लोग चौकन्ना हो गए हैं। इस घटना से शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती, व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि