लॉकडाउन
तेलंगाना में 10 दिनों का लगेगा लॉकडाउन, सुबह इतने घंटे खुलेंगी सभी दुकानें

टीआरपी डेस्क। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, अब तेलंगाना सरकार ने भी बुधवार से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान सुबह छह बजे से 10 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी और लोग अपने जरूरी काम भी निपटा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है, ‘बुधवार यानी 12 मई से अगले दस दिनों के लिए लॉकडाउन लगने जा रहा है, जिसकी शुरूआत कल सुबह दस बजे से होगी। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि सुबह छह से 10 बजे तक लोग अपने कामों के लिए बाहर आ-जा सकते हैं। वहीं, कैबिनेट ने COVID-19 वैक्सीन की खरीद के लिए वैश्विक निविदाएं आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया।’

See also  BIG BREAKING : सावधान! भारत में हो गई है Omicron Variant की एंट्री! दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मिले कोविड-19 पॉजिटीव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर