पत्नी हुई क्वारंटाइन तो खुशी झूम उठे सरदार जी! किया जबरदस्त भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो
पत्नी हुई क्वारंटाइन तो खुशी झूम उठे सरदार जी!

टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई छाए रहता है। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक सरदार जी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी अलग एंगल दिया गया है, जिस पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।

आप इस वीडियो में देख सकते हैं एक सरदार जी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा भी कर रहे हैं। सरदार जी को डांस करता देख आस-पास के लोग साइड हट जाते हैं। इस वीडियो के साथ काफी मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए IPS ऑफिसर ने लिखा, ‘ इनकी पत्नी क्वारंटाइन में चली गई है और अब यह जश्न का समय है’। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने तो मजे हुए लिखा, ‘ 15वें दिन’। आइए, देखते हैं लोग इस वीडियो पर किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

See also  30 साल से बिछड़े पिता-पुत्र को सोशल मीडिया ने मिलाया, जानिए फिल्म जैसी इस दास्तां के बारे में
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर