बड़ी खबर: अगले हफ्ते से मिलने लगेगी DRDO की 2डीजी कोरोना की दवा, मरीजों के लिए होगी रामबाण
बड़ी खबर: अगले हफ्ते से मिलने लगेगी DRDO की 2डीजी कोरोना की दवा, मरीजों के लिए होगी रामबाण

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ रामबाण मानी जा रही दवा 2डीजी की 10,000 खुराकें अगले हफ्ते की शुरुआत में ही मिलनी शुरू हो जाएगी। इस दवा को डीआरडीओ ने विकसित किया है। इसी बीच स्पूतनिक-वी के टीके भी अगले हफ्ते से बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

पहले बैच में 10,000 खुराक

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोरोना की दवा 2डीजी की 10,000 खुराक का पहला बैच अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। ये दवा कोरोना के मरीजों को जल्द ठीक करती है और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता कम करती है।

डीआरडीओ के निर्माताओं ने जानकारी दी कि दवा निर्माता भविष्य में उपयोग के लिए दवा के उत्पादन पर तेजी लाने पर काम कर रहे हैं। बता दें कि इस दवा को डीआरडीओ डॉ. सुधीर चांदना, डॉ. अनंत नारायण भट्ट और डॉ. अनिल मिश्रा
की टीम ने विकसित किया है।

2-डीजी (2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज) दवा को ऐसे समय मंजूरी मिली है जब भारत कोरोना वायरस की महामारी की दूसरी लहर से घिरा है और देश के स्वास्थ्य अवसंरचना पर भारी दबाव है। खास बात यह है कि यह दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती है, इसे पानी में घोलकर पीना होता है।

See also  CG NEWS : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन इनामी समेत 33 नक्सलियों ने ​किया आत्मसमर्पण

इस दवा को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि कोविड-19 की चल रही दूसरी लहर की वजह से बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है।

इस दवा से कीमती जिंदगियों के बचने की उम्मीद है क्योंकि यह दवा संक्रमित कोशिकाओं पर काम करती है। यह कोविड-19 मरीजों के अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी कम करती है।

बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तैयारियों करने का आह्वान किया गया, जिसके बाद डीआरडीओ ने इस दवा पर काम शुरू किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर