टीकाकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर एयर इंडिया फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन रायपुर पहुंचेगी। इस वैक्सीन में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की वैक्सीन शामिल है।

18 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगेगी। जिनमें राज्य सरकार की 2 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है। खेप में 3 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार 45+ के लिए भी वैक्सीन आज भेज रही है।

बता दें​ कि प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कस का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। वहीं अब वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद फिर से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  लखनऊ से आज दोपहर रायपुर आएगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, पुणे, मुंबई से अलग-अलग तारीखों को चलेंगी ट्रेनें