चक्रवाती तूफान
26 मई को आ सकता है चक्रवाती तूफान, इन दो राज्यों को सबसे अधिक खतरा

टीआरपी डेस्क। उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान की रफ्तार अधिक तेज हो सकती है।

22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दास ने कहा कि इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है।

बता दें कि इससे पहले चक्रवाती तूफान ताउते ने गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। बिजली के खंभे समेत कई पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत भी हुई है। चक्रवाती तूफान के कारण 200 से अधिक तालुकाओं में बारिश हुई। एहतियाती तौर पर राज्य सरकार ने पहले ही दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

See also  वन विभाग में 25 आईएफएस के तबादले, पीवी नरसिंह राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाए गए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…