रायपुर के DKS अस्पताल से भागा विचाराधीन कैदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से लूट का एक विचाराधीन कैदी आज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कैदी को महासमुंद जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। कैदी का नाम धनी राम धृतलहरे है। उसे 17 मई को अस्पताल के सी-4 वार्ड में भर्ती किया गया था।

बताया जा रहा है कि कैदी 19 मई को मौका देखकर अस्पताल से भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर जेल प्रहरी कैलाश चंद कोल था। उन्हें इसकी सूचना सुबह तीन बजे हुई। इसके बाद उन्होंने उच्‍चाधिकारियों को कैदी फरार होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

See also  TRP BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां CGPSC Prelims की परीक्षा में चौथी बार फेल हुई युवती ने डिप्रेशन में आकर लगाई फांसी