रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। प्रदेश में रविवार को 3306 मरीज मिले, वहीं 7232 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। मौत के आंकड़ों में भी कमी हुई है। प्रदेश में आज 92 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 65774 है।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर में मिले हैं। सूरजपुर में 272, कोरिया में 254, जशपुर में 238, सरगुजा में 210, रायगढ़ में 216 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर में 152 और दुर्ग में 97 मरीज मिले हैं।

देखें जिलेवार आंकड़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  ब्रेकिंग न्यूज वनमंत्री की सजगता से बेजा कब्जा से बची छत्तीसगढ़ की सैकड़ों एकड़ वनभूमि,टीआरपी की खबर का असर,रेंजर समेत तीन सस्पेंड