चाकूबाजी
रायपुर में खूनी खेल: पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों के बीच चाकूबाजी रायपुर में खूनी खेल: पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों के बीच चाकूबाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश के चलते बड़ी वारदात सामने आई है. पुरानी बस्ती में मलसाय तालाब के पास आज दोपहर चाकूबाजी की घटना में चेतन साहू नामक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रान्तर्गत तीन दोस्तों के बीच आपसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद में चाकूबाजी तक की नौबत आ गई.

घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज़ के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों का नाम रसिक सोनी व यशवंत जायसवाल वताया जा रहा है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Murder of Mother : मां की हत्या कर टुकड़ों में काटा, फिर शव के पास बैठकर गाना गाने लगा युवक…