प्रकाश सांखला

टीआरपी डेस्क। दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के महावीर कॉलोनी स्थित निवास और गांधी चौक सदर बाजार स्थित दुकान समेत कई ठिकानों आईटी विभाग ने छापामार कार्रवाई की है।

बता दें कि पिछले दिनों राजनांदगांव में पड़े आई​टी रेड से कुछ इनपुट मिले थे। जिसके आधार पर आज उसके निवास आईटी ने दबिश दी है। फिलहाल टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। पूरी कार्रवाई के बाद ही मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  सहायक जेलर के स्टाफ क्वार्टर में अपराधियों का हमला