योग गुरू बाबा रामदेव

टीआरपी डेस्क। बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथी को लेकर 25 सवाल जारी किए जाने के बाद अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड (IMA)  ने 1000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है।

एसोसिएशन ने कहा कि हम उनके सवालों के जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले वे अपनी योग्यता तो बताएं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने विवादित बयान पर बाबा सफाई देने का वीडियो जारी करने 15 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा।

आईएमए उत्तराखंड ने कहा, ‘रामदेव अपनी दवाएं बेचने के लिए लगातार झूठ फैला रहे है। रामदेव ने कहा कि उन्होंने हमारे अस्पतालों में अपनी दवाओं का ट्रायल किया है, हमने उनसे पूछा कि उन अस्पतालों के नाम बताएं लेकिन वे नहीं बता पाए, क्योंकि उन्होंने ट्रायल किया ही नहीं। डॉक्टरों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी से लोगों में भी बाबा के प्रति गुस्सा है।

See also  डॉ. महेश सिन्हा निर्विरोध चुने गए आईएमए के अध्यक्ष

आईएमए का कहना है कि अपनी दवा बेचने के लिए रामदेव टीवी में टीकाकरण से साइड इफेक्ट होने के विज्ञापन भी जारी कर रहे हैं। वे पैथी और उससे जुड़े डॉक्टरों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं’। आईएमए ने कहा कि अगर सरकार उनके खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई नहीं करेगी तो आईएमए हरिद्वार में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…