पूर्व सीएम कमलनाथ- मेरा भारत महान नहीं, मेरा भारत बदनाम है; सोनिया गांधी दें जवाब... क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हैंः शिवराज

टीआरपी डेस्क। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सतना जिले के मैहर में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते हैं।

कमलनाथ ने मैहर में मां शारदा देवी के सीढ़ी के नीचे से दर्शन किए। पूजा अर्चना करने के पश्चात मैहर सर्किट हाउस में पहुंचकर पत्रकारों से मुखातिब हुए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल दागे हैं। सरकार पर आंकड़े छुपाने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने शिवराज की सरकार पर कई वार किए हैं।

कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि भारत महान नहीं, मेरा भारत बदनाम है। सभी देश के लोग भारत से जाने वाले लोगों को रोक रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि किसी ने मुझे न्यूयॉर्क से फोन किया कि भारत के जो लोग टैक्सी चला रहे हैं, उनकी टैक्सी पर कोई नहीं बैठ रहा है।

See also  लोकसभा में कांग्रेस के लीडर होंगे राहुल गांधी? आज शाम सोनिया गांधी की अहम मीटिंग में हो सकता है फैसला

बीजेपी का करारा जवाब

 

वहीं, कमलनाथ के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने झन्नाटेदार जवाब दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जी, मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा, लेकिन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आएगा। आप जैसों को तो गोस्वामी तुलसीदास जी कहकर गये हैं कि ‘जाको प्रभु दारुण दुःख देही, ताकि मति पहले हर लेही।’

सोनिया गांधी दें जवाब 

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ के बयान पर हमला किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे।

See also  बांग्लादेशी को लड़ा दिया चुनाव, ममता बनर्जी को मिला HC का नोटिस
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर