24 घंटे में 1.65 लाख नए संक्रमित, 34 सौ से ज्यादा मौतें; 46 दिन में सबसे कम संख्या पर पहुंचा ग्राफ
24 घंटे में 1.65 लाख नए संक्रमित, 34 सौ से ज्यादा मौतें; 46 दिन में सबसे कम संख्या पर पहुंचा ग्राफ

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 65 हजार 186 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 लाख 73 हजार 806 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,460 लोगों की मौत हो गई।

नए मरीजों का आंकड़ा बीते 46 दिन में सबसे कम रहा। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 नए मरीज मिले थे।

28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों से रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। सिर्फ तमिलनाडु, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, लद्दाख और मिजोरम में ही ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से कम रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Raipur City Crime: रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती