शराबी पति
रायपुर में शराबी पति को पत्नी ने पीने से रोका, तो कर दिया चाकू से वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स ने शराब की खातिर अपनी पत्नी और बेटी की जान लेने की कोशिश की। वजह सिर्फ इतनी थी कि परिवार के लोग उसे शराब पीने से रोक रहे थे। शराब के शौकीन पति ने पत्नी की दखलअंदाजी पर बौखलाकर चाकू से पत्नी के गाल पर वार कर दिया। गाल पर गहरा कट लगने की वजह से खून बहने लगा। आरोपी की बेटी ने बीच-बचाव किया तो उसने उसे भी पीट दिया और भाग गया।

पड़ोसी की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया और अब मामला थाने पहुंचा है। गोपाल नगर इलाके में रहने वाली ममता साहू ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि वो मजदूरी काम करती है। पति कमल साहू भी पेशे से मजदूरी करता है। शनिवार शाम वो अपने साथ दो पव्वा शराब लेकर घर आया था। रात को करीब 11 बजे वो शराब पीने बैठ गया।

See also  साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच डिरेल, मचा हड़कंप

बाएं कान के नीचे चाकू से वार

मैंने उसे मना किया तो मुझे गालियां देने लगा। मैंने शराब को छीनने की कोशिश की तो मुझे लात-घूसों से पीटा। महिला ने आगे बताया कि इसके बाद गुस्साए कमल ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए बाएं कान के नीचे वार कर दिया। इससे मेरे गाल पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा।

खून बहता देख रात को घर से भागा

मेरी बड़ी बेटी भारती साहू ने बीच-बचाव किया तो पति ने उसे भी पीट दिया। खून बहता देख रात को ही वो घर से भाग गया, पड़ोस में रहने वाले लुकेश वर्मा ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से आने के बाद महिला ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का पति फिलहाल फरार है उसे पुलिस तलाश रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर