चीन के गुआनझाओ शहर में एक दिन में 27 पॉजिटिव केस मिलने के बाद सरकार सख्त, 519 फ्लाइट्स कैंसल
चीन के गुआनझाओ शहर में एक दिन में 27 पॉजिटिव केस मिलने के बाद सरकार सख्त, 519 फ्लाइट्स कैंसल

बीजिंग। चीन के गुआनझाओ शहर में 30 और 31 मई के बीच 27 नए केस मिले। इनमें से सिर्फ 7 मरीज ऐसे थे जो दूसरे देशों से यात्रा कर के यहां आए थे। बाकी 20 केस लोकल ट्रांसमिशन के हैं।

इसके बाद शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। सभी लोगों से टेस्ट कराने को कहा गया है और इसके लिए शहर में सैकड़ों टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। अब तक 519 फ्लाइट्स भी कैंसल की गई हैं।

दो दिन से बढ़ रहे हैं केस

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुआनझाओ में 30 मई को 18 केस सामने आए थे। इसके बाद 31 मई को इनकी संख्या 27 हो गई। चीन कई बार कह चुका है कि उसके यहां इम्पोर्टेड केसेज ज्यादा आते हैं।

लेकिन, इस बार गुआनझाओ में ज्यादातर केस लोकल ट्रांसमिशन के ज्यादा हैं। यही वजह है कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी तेजी से एक्टिव हुई और शहर में बैरिकेडिंग कर दी गई। अब यहां से बाहर जाने वालों या आने वालों पर रोक है। गुआनझाओ के अलावा फोसहान शहर में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

See also  Death threats to Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, बमीठा थाने में FIR

फ्लाइट्स भी कैंसल

गुआनझाओ और फोसहान शहरों में बढ़ते इन्फेक्शन रेट की वजह से सरकार भी सख्त हो गई है। सोमवार को यहां से आने और जाने वाली कुल 519 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। यह कुल फ्लाइट्स का 37% हैं।

यहां का बेइयान इंटरनेशनल एयरपोर्ट चीन के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है। पिछले साल यहां से करीब 43 लाख लोगों ने एयर ट्रैवल किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर