Weather Alerts : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में 2 से 4 जून तक गरज-चमक व तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
Weather Alerts : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में 2 से 4 जून तक गरज-चमक व तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर। देशभर में जारी कोरोना वायरस के बीच यास तूफान और बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात का असर सोमवार रात से शुरू हुआ है। आधी रात के बाद पहले तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। इसके बाद बारिश हुई। तेज हवाओं और मध्यम बारिश ने गर्मी के गुरूर को कुछ कम किया। असर मंगलवार सुबह तक बना रहा। आसमान में बादल छाने के साथ तपिश से राहत दिलाई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति) चल सकती है।

विभाग के मुताबिक 2 जून को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) की संभावना है।

जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।

See also  वीसी के माध्यम से सीएम प्रदेश के सभी कलेक्टरों से पहली बार मुखातिब हुए

पश्चिम राजस्थान में गरज, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

वहीं पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज, धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) की संभावना है। असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

प्रदेश समेत इन राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाओं की संभावना

तीन जून को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) की संभावना है। झारखंड, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

See also  TRP First: नौकरीपेशा के लिए काम की खबर, अब अपनी मर्जी से कटवा सकेंगे कम PF

4 जून को केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवा (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। असम और मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक इन राज्यों में मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लक्षद्वीप, शेष केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  Cyclone Michong: तेलंगाना पहुंचकर कमजोर हुआ साइक्लोन मिचौंग, 770 किमी तक मचाई तबाही, 40 लाख लोग प्रभावित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर