बड़ी खबर- दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर की स्कार्पियो और ट्रक में भिड़ंत, डिप्टी कलेक्टर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल

टीआरपी डेस्क। दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा की स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसमें डिप्टी कलेक्टर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

देर रात मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे तभी रास्ते में ट्रक से टक्कर हो गयी। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा केशकाल के नेशनल हाइवे क्र. 30 पर हुआ है। स्कार्पियो और ट्रक में इतनी जोरदार टक्कर हुई की स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।

गंभीर रूप से जख्मी डिप्टी कलेक्टर स्कार्पियो में ही फंसे रह गए। 1 घंटे बाद ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  CG News: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर 6 फरवरी 2026 तक चलेगा कार्यक्रम, हर विभाग के अलग-अलग आयोजन