CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 2022 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP
CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 2022 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे है। केजरीवाल एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस गए। वह यहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद वह पार्टी कार्यालय गए। इस दौरान उन्होंने यह बड़ा एलान किया है।

आड़े उन्होंने कहा कि आज गुजरात की जो हालत है वो बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों की कारस्तानी है। पिछले 27 साल से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है, लेकिन पिछले 27 साल इन दोनों पार्टियों की दोस्ती की कहानी है। कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की जेब में है।

See also  बीजेपी की लीक सूची षड्यंत्र की तरह आई थी सामनेःभूपेश बघेल

बता दें इससे पहले गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर