मारपीट
रायपुर में दो गुटों के बीच मारपीट, ढाबे में खाने के आर्डर को लेकर मचा बवाल

रायपुर। रायपुर के उरला इलाके के मेन रोड स्थित एक ढाबा के सामने पुराने विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का अपराध कायम किया है।

पुलिस के मुताबिक, मेन रोड उरला में धानूदोपल भडई का सोनू ढाबा नाम से होटल है। 15 जून की रात वह खाना खाकर लेटा था। उसकी पत्नी झरना भडई, बहु दुर्गा भडई घर के लिए रोटी बना रही थी। इसी समय उरला निवासी रोहित प्रसाद, भुरवा साहू तथा उसके अन्य साथी खाना लेने आये थे। इसी समय तीन-चार दूसरे युवक भी खाना लेने पहुंचे थे।

दोनों पक्ष पहले हमें खाना बनाकर दो कहकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देखकर धानूदोपल ने दोनों पक्षों को खाना देने से साफ मना कर दिया। होटल से निकलते ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

See also  आखिर पक्षी सोते समय क्यों पेड़ से नहीं गिरते? जानें वजह

मारपीट की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ बेहोश पड़ा मिला। उसके एक अन्य साथी को भी चोट लगी थी। घायल युवक पार्षद दीनू निषाद का बेटा निकला। हमले के बाद बदमाश भाग गये थे। घायल को अस्पातल में भर्ती कराकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर