ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जड़ने वाले शख्स की मौत, परिवार ने मर्डर बताया
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ जड़ने वाले शख्स की मौत, परिवार ने मर्डर बताया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिस शख्स ने थप्पड़ जड़े थे, उसकी मौत हो गई है। अभिषेक बनर्जी को कभी थप्पड़ जड़ने वाले भाजपा से जुड़े देबाशीष आचार्य की कल रहस्यमय ढंग से मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने इसे हत्या करार दिया है। देवाशीष आचार्य को गंभीर रूप से घायल हालत में मिदनापुर के तमलुक जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि उन्हें कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सुबह 4.10 बजे लाया गया, जो जल्द ही चले गए।

उनकी मौत दोपहर में हुई। जब उनके परिवार को अस्पताल पहुंचने पर रहस्यमय मौत के बारे में पता चला और तो उन्होंने दावा किया कि देवाशीष की हत्या कर दी गई है।

See also  ICC World Test Championship : भारत vs न्यूजीलैंड मैच का पहला प्रोमो रिलीज, फैन्स से पूछा गया ये सवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर