दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता PM मोदी, बाइडन-बोरिस जॉनसन को पीछे छोड़ बने सबसे 'टॉप लीडर'
image source : google

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ते हुए वह दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाले नेताओं में पहले स्‍थान पर हैं। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की कमान संभाली है, उसकी धाक दुनियाभर में मानी गई है।

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ (Morning Consult) की ओर से किए गए सर्वे में अन्‍य वैश्विक नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय हैं। सर्वे से मिले डेटा के मुताबिक, कोरोना संकट में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से बहुत आगे हैं। पीएम मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी है। पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी और तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्‍ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं।

See also  UP Assembly Polls 2022 : UP में अगर बनती है आप की सरकार, तो घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक बिजली मिलेगी फ्री

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को छठां स्थान

ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को छठां स्थान मिला है। मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर ने भारत में 2,126 वयस्कों पर किए गए सर्वे में पीएम मोदी के लिए 66 प्रतिशत अप्रूवल दिखाया जबकि 28 प्रतिशत ने उन्हें अस्वीकृत किया है। वहीं मारियो ड्रैगी की अप्रूवल रेटिंग 65 प्रतिशत है जबकि तीसरे नंबर में मैक्सिको के राष्‍ट्रपति लोकेज ओब्रेडोर हैं। लोकेज ओब्रेडोर की अप्रूवल रेटिंग 63 फीसदी है। इससे पहले इस ट्रैकर को 17 जून को अपडेट किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 66 प्रतिशत अप्रूवल

भारत में 2,126 वयस्कों पर किए गए सर्वेक्षण के साथ मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 66 प्रतिशत अप्रूवल दिखाया, जबकि 28 प्रतिशत ने उन्हें अस्वीकृत किया है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ समय-समय पर विश्‍वभर के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग ट्रैक करता है। इस सर्वे से पता चलता है कि देश के नागरकि अपने नेताओं के बारे में क्‍या राय रखते हैं और उन्‍हें कितना पसंद करते हैं।

See also  नमस्ते ट्रम्पः अमेरिकी राष्ट्रपति पत्नी मेलानिया के साथ आगरा भी जाएंगे, ताजमहल के आसपास बदबू दूर करने के लिए यमुना में पानी छोड़ा गया

इस सर्वे में इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के अप्रूवल रेटिंग (65%), मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (54%), जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (53%), अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (53%), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (48%), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (44%), दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन (37%), स्पेनिश स्पेन पेड्रो सांचेज़ (36%), ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (35%), फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (35%) और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा की अप्रूवल रेटिंग (29%) है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर