रमन सिंह

रायपुर। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति और कोर ग्रुप की बैठक को बीच में छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ एक बैठक में शामिल होना है। पार्टी उपाध्यक्षों के साथ यह बैठक शाम को होनी है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव संभावित हैं। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में 2023 में चुनाव होने हैं। यह बैठक उसी संदर्भ में बुलाई गई है। दिल्ली रवाना होने से पहले डॉ. रमन सिंह ने कहा, उन राज्यों में जहां अगले दो ढाई साल में चुनाव हैं वहां की स्थितियों पर चर्चा होनी है।

उन्होंने बताया, इस बैठक में पार्टी की अगली कार्ययोजना पर भी बात होगी। इसमें सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों से चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होनी है। बैठक करीब 3-4 घंटे चलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा इससे पहले राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में इन विषयों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं।

See also  Supreme Court on Protest: जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर