अरविंद केजरीवाल

टीआरपी डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा घर-घर राशन योजना को नामंजूर करने पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि केंद्र की चिट्ठी में हमारी योजना खारिज कर दी गई। हर वक्त हर किसी से झगड़ा सही नहीं। केजरीवाल ने बंगाल, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से झगड़े का उदाहरण देते हुए कहा कि इतने झगड़े से देश आगे कैसे बढ़ेगा?

योजना खारिज होने पर बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सीएम ने ट्वीट में कहा, “केंद्र की चिट्ठी आयी है। बेहद पीड़ा हुई। इस क़िस्म के कारण देकर हर घर राशन योजना ख़ारिज कर दी- ‘राशन गाड़ी ट्रैफिक में फंस गई या ख़राब हो गई तो तीसरी मंज़िल तक राशन कैसे जाएगा? संकरी गली में कैसे जाएगा?” केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा, “21वीं सदी का भारत चांद पर पहुंच गया, आप तीसरी मंज़िल पर अटक गए।”

अपने अगले ट्वीट में केजरीवाल बोले- “हर वक्त हर किसी से झगड़ा सही नहीं- ट्विटर, लक्षद्वीप, ममता दीदी, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली सरकार, किसानों, व्यापारियों, पश्चिम बंगाल के चीफ़ सेक्रेटेरी तक से झगड़ा। इतना झगड़ा, हर वक्त राजनीति से देश आगे कैसे बढ़ेगा? घर घर राशन योजना राष्ट्रहित में है। इस पर झगड़ा मत कीजिए।”

See also  राहुल गांधी ने किसानों के प्रदर्शन के बीच किया ये ऐलान

सिसोदिया ने भी बोला केंद्र पर हमला

अरविंद केजरीवाल से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी घर-घर राशन योजना रद्द करने के लिए केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम के कहने पर ही सचिव ने पत्र लिखा और योजना रोकने के पीछे अजीबो-गरीब बहाने गिना रहे हैं। राज्य में राशन कैसे बांटा जाए, यह तय करना राज्य सरकार का अधिकार है मगर इसमें भी केंद्र अपनी चलाना चाह रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर