संदेश: दोनों हाथ नहीं थे फिर भी इस शख्स ने जांघ में लगवाई कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अबतक वैक्सीनेशन ही एकमात्र कारगर हथियार नजर आता है। मगर इस वैक्सीन को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें हैं, जिसकी वजह से वैक्सीनेशन की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

हालांकि, इस बीच झारखंड के गुलशन लोहार नामक शख्स ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गुलशन लोहार के दोनों हाथ नहीं हैं, उनके पास वैक्सीन न लेने का पूरा बहाना था, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि समाज को एक संदेश देने का काम किया। गुलशन ने अपनी जांघ में कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चाईबासा के रहने वाले गुलशन ने दोनों हाथ न रहने के बाद भी साहस का परिचय दिया और वह हेल्थ केयर सेंटर में जाकर जांघ में टीका लगवाया। अच्छी बात यह रही कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हुआ। बता दें कि गुलशन, दोनों हाथ नहीं रहने के बावजूद भी कंप्यूटर सीख रहे हैं।

See also  ट्रेन और फ्लाइट शुरू करने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र को भेजे सुझाव,रखी ये शर्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर